बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट गांधी जयंती के मौके पर वाडिया हॉस्पिटल पहुंचीं । यहां एक चैरिटी ईवेंट रखा गया था । इस दौरान आलिया पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं । इस दौरान मीडिया के लोग भी वहां मौजूद थे । आलिया को देखते ही सब उनकी तस्वीरें लेने लगे ।

ऐसे में मीडिया की ओर से बहुत शोर हो रहा था । कुछ मीडिया पर्सन उनके बहुत करीब आ गए । इस पर आलिया मीडिया से थोड़ा ना’राज हुईं । इसमें आलिया मीडिया वालों से कह रही हैं, ‘सभी पीछे रहो । मैं नहीं जा रही हूं । मैं इधर ही हूं । डोंट वरी । सभी शांत रहो । जैसे स्कूल में साइलेंस होता है । सब लोग साइलेंस । ये हॉस्पिटल है । यहां पे चिल्ला नहीं सकते ।’
आलिया का ये वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । कुछ यूजर्स तो आलिया की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की । यूजर्स कह रह हैं, ‘खुद चिल्ला रही है और दूसरों को शांत कर रही है ।’