#DEWARIA #UP #INDIA : बिहार से तगादा कर घर आ रहे गल्ला कारोबारी को मंगलवार की सुबह देवरिया में ब’दमाशों ने गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घटना शहर के स्टेशन रोड स्थित पीएनबी शाखा के समीप हुई। गो’ली मा’रने के बाद ब’दमाश कारोबारी के पास मौजूद आठ लाख रुपया लू’टकर फ’रार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने श’व को क’ब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ’तक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ह’त्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ बजराटार के रहने वाले सुभाष मद्धेशिया (55) पुत्र शिवनाथ मद्धेशिया गला के कारोबारी थे। वह अपने ससुराल देवरिया के गरुणपार मोहल्ले में रहकर कारोबार करते थे । शनिवार को तगादा करने बिहार गए थे। सोमवार को देवरिया आने के लिए दरभंगा से ट्रेन पकड़ा।

मंगलवार की भोर में वह सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह पैदल ससुराल जा रहे थे। अभी वह स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप ही पहुंचे थे कि अज्ञात बद’माश उन्हें गोली मा’रकर उनका बैग लू’टकर फ:रार हो गए। परिजनों के अनुसार बैग में नौ लाख रुपया था। गोली लगते ही कारोबारी की मौ’त हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई मनोज कुमार, अनिल यादव, कांस्टेबल सूबेदार विश्वकर्मा मौके पहुंचे।

पुलिस ने श’व को क’ब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी के पास की कमर में बधा करीब 10 लाख कैश पुलिस को मिला है।पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी। कारोबारी की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ह’त्यारों के विरुद्घ मु’कदमा दर्ज कर लिया है।
