#GAYA #BIHAR #INDIA : बिहार गया जंक्शन परिसर में मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे कार की च’पेट में एक की मौ’त हो गई। जबकि तीन लोग ज’ख्मी हो गए। जख्मी तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से आ’क्रोशित लोगों ने फोर व्हीलर वाहन में आ’ग लगा दी। साथ ही एक रिक्शा, एक बुलेट बाइक एक स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना पाते ही जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस के अधिकारी व जवान घटनास्थल पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण करने के लिए गया जंक्शन के बाहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। दशहरा के दशमी के दिन बड़ी संख्या में लोग गया जंक्शन परिसर में स्थापित मां दुर्गा व बगल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन की आए हुए थे। परिसर में काफी भीड़ थी।

इसी दौरान एक वाहन स्टेशन परिसर के वेतन कार्यालय के पास अनियंत्रित हो गई और मेला घूमने आए चार लोगों को च’पेट में ले लिया। धक्का मार’ने वाला वाहन बुरी तरह से धू-धू कर ज’ल गया। स्कूटी भी और रिक्शा भी जलकर खाक हो गया है। बुलेट वाहन को भी आग लगाने की बात कही जा रही है। धक्का मारने वाले वाहन का चालक रेल थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य बनाने में लगी हुई है।
