माँ दुर्गे का विसर्जन; नम आंखों से की मां दुर्गा की विदाई, देखें विसर्जन की खूबसूरत तस्वीरें…

शारदीय नवरात्र के बाद दशहरा का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ रावण का दहन किया गया तो वहीं दूसरी तरफ मां दुर्गा भी वापस अपने लोक लौट गईं। माता के जाने के बाद उनकी प्रतिमा को जल में प्रवाहित किया गया। मान्यता है कि विसर्जन के बाद देवी अपने परिवार के साथ वापस कैलाश पर्वत के लिए प्रस्थान कर जाती हैं। क्योंकि शास्त्रों में ऐसा विधान बताया गया है।

शास्त्र कहता है कि देवी-देवताओं की प्रतिमा को पूजन के बाद जल में समर्पित कर देना चाहिए।नवरात्र के नौ दिनों में मां की आराधना की जाती है, उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। फिर मंगल कामना के बाद उनका विसर्जन किया जाता है।दुर्गा विसर्जन में देश की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। विसर्जन से पहले सिंदूर खेला में भाग लिया फिर मां से अंतिम विदाई ली और जल्द आने की कामना की।देशभर में मैया के जयकारे गूंजते रहे और भक्ति गीतों की धुन पर मां के भक्त झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। ज्यादातर शहरों में देवी की विसर्जन यात्रा निकाल गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading