प्रथम राफेल ल’ड़ाकू विमान सौंपे जाने के समारोह, रक्षा मंत्री ने 25 मिनट तक भारी उड़ान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम राफेल ल’ड़ाकू विमान सौंपे जाने के समारोह में मंगलवार को कहा कि ये ल’ड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को और मजबूती प्रदान करेंगे।

उन्होंने राफेल में करीब 25 मिनट उड़ान भी भरी।भारतीय वायुसेना के लिये फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान सौंपे जाने के लिये मेरिनियाक में आयोजित एक समारोह में सिंह अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोंरेंस पार्ले के साथ शरीक हुए, जहां सिंह को औपचारिक रूप से प्रथम राफेल विमान सौंपा गया।

राजनाथ सिंह ने राफेल ल’ड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नये विमान का शस्त्र पूजन किया और उस पर ‘ओम तिलक लगाया तथा पुष्प एवं एक नारियल चढ़ाया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी थे। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, हम किसी अन्य देश को धमकाने के लिये हथियार या अन्य रक्षा साजो सामान नहीं खरीदते हैं बल्कि हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाने एवं रक्षा पंक्ति को मजबूत करने के लिए इन्हें खरीदते हैं।

राफेल विमान खरीद का श्रेय अवश्य ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। राजनाथ सिंह ने राफेल में अपनी उड़ान को यादगार और जीवन में कभी न भूलने वाला लम्हा बताते हुए कहा, ”मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मैं सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरुंगा। यह एक बहुत आरामदेह और सुगम उड़ान रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading