#KANPUR : पुलिस मु’ठभेड़ के बाद 3 आ’रोपी गि’रफ्तार, 2 घा’यल

#KANPUR #UP #INDIA : कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्टरी में गार्ड की ह’त्या कर लू’टपाट करने वाले तीन ब’दमाशों को पुलिस ने मु’ठभेड़ के बाद गि’रफ्तार कर लिया। दो के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए कल्याणपुर सीएससी भेजा है। भाग रहे एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसकी निशानदेही पर लू’टी गई रकम, सीसी कैमरे का डीवीआर और आलाकत्ल बरामद कर लिया।

पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया चौकी क्षेत्र में सुमन प्लास्टिक फैक्ट्री 28 सितम्बर की रात गार्ड अजय की हत्या कर लाखों की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था । पुलिस की जांच में फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले इलाहाबाद निवासी विवेक मौर्य और शुभम् गुप्ता वारदात में शामिल पाए गए थे। वारदात के बाद दोनों अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार थे। मुखबिर की सूचना पर पनकी पुलिस ने विवेक, शुभम, और रोहित गुप्ता को मंगलवार देर रात पनकी ट्रांसपोर्ट नगर के सुलभ शौचालय के पास से गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ए टू जेड प्लांट के पास की झाड़ियों में छुपे आला कत्ल और लूटी गई रकम, डीवीआर बरामद कर लिया है।

तभी तीनों ने चो’री के माल के नीचे रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में विवेक और शुभम के पैर में गो’ली लग गई। पुलिस ने दोनों को कल्याणपुर सीएचसी इलाज के लिए भेजा । पनकी एसओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनो गार्ड की ह’त्या और फैक्ट्री में लू’टपाट में शामिल थे। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.