#UP : राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, मिलेगा 9000 रुपये बोनस…

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलेगा। इसके लिए यूपी सरकारी की वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य कर्मचारियों अधिकतम 9000 रुपये दिवाली बोनस मिलेगा।

इससे पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से मिलेगा। बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तय फॉर्मूले के मुताबिक है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के सुझावों पर आधारित है। इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इससे करीब 1.10 करोड़ कर्मचारी और एक्स कर्मचारियों को फायदा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading