#RELAINCE_JIO अब फ्री नही, कॉलिंग के लिये लगेंगे पैसे..

#NEW_DELHI : टर्मिनेशन शुल्क लेने के लिए रिलायंस जियो (Jio) को बाध्य किया जा रहा है। जियो नेटवर्क से अन्य ऑपरेटरों के नेटवर्क पर किए गए कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) का भुगतान करना होगा। जियो ने कहा है कि वह 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज ग्राहकों से वसूलेगा लेकिन इसके बदले में इतना ही फ्री डेटा देगा। आईयूसी एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाली रकम है।

जियो ग्राहकों से 6 पैसा प्रति मिनट चार्ज करेगा
आज से जियो ग्राहकों द्वारा किए गए सभी रीचार्ज पर, अन्य मोबाइल ऑपरेटरों को किए गए कॉल पर आईयूसी टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसा प्रति मिनट की मौजूदा आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा। जब तक कि TRAI जीरो टर्मिनेशन चार्ज व्यवस्था लागू नही करती। वर्तमान में यह तारीख 1 जनवरी 2020 है। अब जियो से एयरटेल, वोडाफोन या अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर चार्ज देना होगा।

यहां नहीं लगेगा चार्ज
– जियो से जियो कॉल पर
– सभी इनकमिंग कॉल्स पर
– जियो से लैंडलाइन कॉल पर
– व्हाट्सएप या फेसटाइम और इसी तरह के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके की गई कॉल।

क्या है आईयूसी
जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब IUC का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को करना पड़ता है। दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा IUC शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading