#JEHANABAD : प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर रो’ड़े बाजी, मचा भगद’ड़, कई घा’यल

#JEHANABAD #BIHAR #INDIA : जहानाबाद शहर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के समीप जम कर रो’ड़े बाजी हुई। धार्मिक स्थल की ओर से अचानक सुबह 6 बजे रोड़ेबाजी होने लगी। इस दौरान भगद’ड़ मच गया। रोड़े’बाजी की घटना में 4 पुलिस के जवान और करीब 10 लोग घा’यल हो गए है। गंभीर रूप से ज’ख्मी 2 पुलिस के जवानों और अन्य 6 लोगों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इस घटना में अरवल मोड़ के समीप असमाजिक तत्वों ने हिंदुस्तान के क्राइम रिपोर्टर संजय कुमार के साथ मारपीट की। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जुलूस पर हुई रो’ड़ेबाजी के बाद बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने शहर के सभी चौक को जाम कर दिया है। कई जगहों पर आगजनी भी हुई हैं। अबतक माँ की सभी प्रतिमाएं पंचमहला के पास है। डीएम, एसपी प्रतिमाओं को संगम घाट पर पहुचाने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे हैं।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.