सलमान खान के बंगले पर क्रा’इम ब्रांच का छा’पा, जानें क्या है मामला

मुंबई पुलिस ने बुधवार को मशहूर अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। सलमान के बंगले की पिछले 20 साल से देखरेख कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अ’पराधी है और पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश करती रही है।

design 1

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स के यहां कार्यरत होने की सूचना मुंबई पुलिस को अपने एक गुप्तचर से मिली। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला।

add

पुलिस को आते देख राणा ने बंगले से फ’रार होने की कोशिश की लेकिन चूंकि पुलिस ने उस वक्त बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था लिहाजा वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया और उसके बाद से लगातार पुलिस को च’कमा देता रहा।

addmision open for mbbs

पुलिस की क्रा’इम ब्रांच ने बिना सलमान को बताए बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सलमान खान से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है ताकि पता चल सके कि राणा उनके संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading