#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना निवासी महिला को दिल्ली निवासी पति ने तीन तला’क कहकर घर से भगा दिया। इसके खिलाफ महिला गुरुवार को महिला आयोग पहुंची। महिला का पूरा परिवार बहरीन में रहता है। उसके पिता वहीं नौकरी करते हैं।

महिला खुद दिल्ली में नौकरी करती है। राज्य महिला आयोग में शिकायत करने आई महिला का कहना है कि चार साल पहले दिल्ली के एक व्यवसायी से निकाह हुआ था। निकाह में 13 लाख रुपये दिये गये। वह दिल्ली में पति के साथ रहती थी। निकाह के बाद पति बड़ी-बड़ी पार्टियों में छोटे-छोटे कपड़े पहनकर चलने को कहता था। यही नहीं शराब भी पीने का दबाव डालता था। वह इनकार करती तो मारपी’ट करने लगा। यहां तक कि पति ने दो बार गर्भपा’त भी करा दिया।

एक सितम्बर को पति तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया। वह मायके भी नहीं जा सकती है। हारकर पटना स्थित पैतृक घर आ गयी। उसने आ’रोप लगाया कि तीन तलाक के खिलाफ कहीं भी प्राथमिकी भी नहीं ली जा रही है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने बताया कि तीन तलाक गैरकानूनी है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा गया है।

Source : live hindustan