आभूषण निमार्ताओं की ओर से मांग बने रहने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना गुरुवार को 10 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 39,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि उद्योगों द्वारा ग्राहकी कम रहने से चांदी 500 रुपये लु’ढ़ककर 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.80 डॉलर टूटकर 1,507.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.20 डॉलर फिसलकर 1,512.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर होने वाली वार्ता से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। वार्ता के नतीजों के बारे में विरोधाभासी कयास सामने आ रहे हैं। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। स्थानीय बाजार में सोने की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपये चढ़कर 39,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया जो 07 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये पर टिकी रही। चांदी की ग्राहकी कमजोर रहने से चांदी हाजिर 500 रुपये लु’ढ़ककर 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 420 रुपये की गिरावट में 45,785 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,520 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,350 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..47,000 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,785 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये




सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,520 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,350 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..47,000 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,785 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये



