#DELHI : ऑर्ड ईवन को लेकर बड़ा फैसला, सीएनजी वाहनों को छूट नहीं

#DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑर्ड ईवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बार ऑर्ड ईवन के दौरान सीएनजी वाहनों को छूट नहीं मिलेगी। सीएम केजरीवाल ने बताया है कि ऑर्ड ईवन के दौरान महिलाओं को छूट मिलती रहेगी। ऑर्ड ईवन के दौरान दोपहिया वाहनों को छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऑर्ड ईवन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली सरकार ने 4 से 15 नवंबर के बीच सम विषम लागू करने का फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने सीएनजी चालित निजी वाहनों को सम विषम के दौरान छूट के दायरे से बाहर रखने का सुझाव दिया है। विभाग ने कहा है कि सिर्फ सीएनजी चालित व्यावसायिक वाहनों को छूट मिले। दिल्ली में सात लाख से अधिक सीएनजी चालित निजी वाहन है।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading