#UP : कांग्रेस के नेताओं को भारत माता की जय बोलने में परेशानी होती है – योगी आदित्यनाथ

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्र’ष्टाचार की जननी है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टू जी घोटा’ला और फिर हरियाणा में जमीन घो’टाला हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भारत माता की जय बोलने में परेशानी होती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने वालों का मजाक उड़ाते हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उसके हाथ से चली गई, तो इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के टिकट बेचने शुरू कर दिए। योगी ने यह भी कहा कि चार महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के पास स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। कांग्रेस की हालत बिना पायलट के दिशाहीन गाड़ी जैसी हो गई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो पाकिस्तान पहले भारत को आंखें दिखाता था। बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद उसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया के अंदर गिड़गिड़ाते फिर रहे हैं कि भारत हमला कर देगा। उन्होंने कहा कि यह आज का हिन्दुस्तान है, जो दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading