#DHARAVI : रैली के दौरान होने लगी अजान, राहुल गांधी ने रोका भाषण..

#MAHARASHTRA #INDIA : धारावी, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को धारावी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़णवीस की बीजेपी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर ह’मला बोला. इस दौरान राहुल ने अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया. राहुल जब केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे थे, तभी पास कि किसी मस्जिद से अजान होने लगी. तभी राहुल ने अपना भाषण रोक दिया.

राहुल ने लगभग पांच मिनट तक अपना भाषण रोके रखा. इसके बाद राहुल ने फिर अपना भाषण शुरू किया. राहुल के भाषण रोके रखे जाने के दौरान ‘राहुल जिन्दाबाद’ के नारे लगे. इससे पहले पीएम मोदी भी ऐसा कर चुके हैं. राहुल ने कहा कि राहुल ने रविवार को लातूर में भी रैली की थी. इस दौरान राहुल ने कहा कि मोदी ने हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान 2017 डोकलाम गतिरोध के बारे में पूछा. वह 2017 में चीनी सैनिकों की भारतीय क्षेत्र में कथित घुसपै’ठ का जिक्र कर रहे थे.

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 15 अमीर लोगों का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी का उद्देश्य गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था. गांधी ने कहा, ‘जब युवा नौकरियां मांगते है तो सरकार उन्हें चांद देखने के लिए कहती है। सरकार अनुच्छेद 370, चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading