स्मार्ट टीवी निर्माता कंपनी Vu ने भारत में 100 इंच वाला सुपर टीवी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने कई स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। ग्राहक इस टीवी को 8 लाख रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे।

इस एंड्रॉयड टीवी की सेल अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। यूजर्स को इस टीवी में एंड्रॉयड 8.0 और विंडो 10 का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपने हिसाब से ऑपरेटिंग सिस्टम को चुन सकेंगे।

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में इंटेल कोर आई3 और कोर आई5 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को 120जीबी एसएसडी और 4जीबी डीडीआर दिया है। प्योर साउंड क्वालिटी के लिए 2,000 वॉट के जेबीएल के स्पीकर्स के साथ इन बिल्ट वूफर का सपोर्ट दिया है।
