अभिजीत बनर्जी को नोबेल मिलने पर लगा बधाईयों का तातां, इन सितारों ने दी बधाई

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो को साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उनके साथ ही अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। तीनों को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया जाएगा।

अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी कम करने के उनके प्रयोगात्मक नजरिए’ के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। जैसे ही उनको नोबेल पुरस्कार देने की जानकारी आई बधाईयों का तातां लग गया। इसमें बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल है।

design 1

बेबाक तरीके से राय रखने वालीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अभिजीत बनर्जी को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ‘इकोनॉमिक्स में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई अभिजीत बनर्जी। भारत के लिए गर्व करने का पल।

add

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अभिजीत बनर्जी के बारे में लिखा- ‘भारतीय अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी नोबेल पुरस्कार दो अन्य के साथ शेयर करेंगे। देश को बधाई। बंगाल… गुरुदेव, अमर्त्य सेन के बाद एक बार फिर से नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर गर्व करने का आपने मौका दिया।’

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर कहा- ‘अभिजीत बनर्जी नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई। देश के लिए वाकई गर्व की बात।’

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading