#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E (बिहार – झारखंड) के हुए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड फंक्शन में मुज़फ़्फ़रपुर के सुविख्यात मैनेजमेंट गुरु स्व• प्रोफेसर टी•एन•चौधरी के सुपुत्र लायन यशस्वी आलोक को बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे के हाथों अमेरिका से आया ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंटियल मेडल’ सम्मानित किया गया। लायन यशस्वी वर्ष 2018-19 में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव के रूप में सक्रिय एवं कार्यरत थे।

उन्होंने सेवा के छेत्र में शानदार काम किये और 135 क्लबों का नेतृवत एवं 5000 सदस्यों के बीच लीडरशिप की छाप छोड़ी, अवार्ड के दौरान जिलापल ( डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ) लायन डॉ•एन•पांडे• जो की नेत्र विशेषज्ञ भी है ने लायन यशस्वी के बारे में बताया की गत वर्ष उनके माता एवं पिता की देंह’न्त केके बावजूद उन्होंने अपने जिम्मेवारी को बखूबी निभाया, यह अवार्ड लायंस इंटरनेशनल की दूसरी सर्वोच्च सम्मान है जो कि विश्व स्तर की है। लायंस आलोक एक शिक्षामित्र है और आर•आर•शाहू सेन्टर फ़ॉर बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक व लायंस क्लब ऑफ मुज़फ़्फ़रपुर के पूर्व-अध्यक्ष भी रह चुके है। इस सम्मान के लिए डॉ• एस•के•पांडे जी के लिए आभार प्रकट किया।


