भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह को होस्ट करेंगे करण जौहर

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर इस बार एक सरकारी आयोजन होस्ट करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने गोवा में होने जा रहे 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह को होस्ट करने के लिए करण जौहर से संपर्क किया है और करण ने बिना समय गंवाए इसके लिए हां कर दी है।

design 1

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की गोल्डन जुबली मनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लगातार बैठकें कर रहे हैं।

दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बार के फेस्टिवल के लिए तमाम तरह के सरप्राइज की योजनाएं भी बनाई हैं।

add

सरकार की मंशा है कि इस बार के फेस्टिवल को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाए ताकि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 50वां साल लोगों को हमेशा के लिए याद रहे।

20 नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के गोवा में उद्घाटन समारोह में भारतीय सिनेमा के तमाम दिग्गज मौजूद रहने वाले हैं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading