#BIHAR #INDIA : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बिहार में दिवाली व छठ को ध्यान में रखकर घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग बढ़ने पर उत्पादन में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, आईओसीएल ने एक हफ्ते में अब तक के इतिहास में सबसे अधिक रसोई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी करके कीर्तिमान बनाया है। इससे बैकलॉक की समस्या से परेशान ग्राहकों को निजात भी मिल गई है।

आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक विभाष कुमार ने बताया कि अक्टूबर में अचानक से मांग में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए आईओसीएल बिहार के अपने तीनों प्लांटों को क्षमता से अधिक चला रहा है। सूबे के सभी बॉटलिंग प्लांट तय क्षमता से अधिक उत्पादन कर रहे हैं। अभी रोजाना 2800 टन रसोई गैस का उत्पादन हो रहा है। यह तय क्षमता से 164 प्रतिशत अधिक है। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि सूबे के बॉटिलंग प्लांट की क्षमता 1700 टन रोजाना है। साथ ही आपूर्ति सामान्य करने के लिए रविवार व छुट्टी के दिन भी प्लांट चल रहे हैं।

ट्रांसपोर्टर ने रसोई गैस की आपूर्ति बढ़ाने के लिए गाड़ियां भी बढ़ा दी हैं। आईओसीएल ने पटना के रसोई गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए बैकलॉक को कम करने का दावा किया है। चार-पांच दिनों में बैकलॉग सामान्य हो जाएगा। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि पटना में हफ्तेभर पहले सात दिन का बैकलॉग था, जो रिकॉर्ड उत्पादन से घटकर चार दिन पर आ गया है।

इस माह रिकॉर्ड गैस सिलेंडरों की डिलिवरी
आईओसीएल की मुख्य प्रबंधक सह पीआरओ वीणा कुमारी ने बताया कि पिछले वर्ष दिवाली के हफ्ते की तुलना में इस बार रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। पटना समेत पूरे राज्यभर में इस हफ्ते 14 लाख से अधिक सिलेंडर डिलीवर किये गये हैं, जबकि पिछले वर्ष महज 72 हजार सिलेंडर ही डिलीवर हो सके थे। उन्होंने बताया कि इस बार पटना में जलजमाव के चलते बैकलॉग बढ़ा, लेकिन उसे कंट्रोल कर लिया गया है।
Like this:
Like Loading...