#HP : सरकारी बस में चढ़ नहीं पाई तो पीछे ही लटक गई महिला, वीडियो वायरल

#HP #INDIA : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल बल्ह के दुर्गापुर में भारी भीड़ के चलते बस में नहीं चढ़ पाने के कारण अपनी जान जोखिम में डालकर एक महिला बस के पीछे ही लटक गई। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दीपावली त्योहार के चलते इन दिनों बसों में भारी भीड़ है। शनिवार को एचआरटीसी के धर्मपुर डिपो की यह बस मंडी बस अड्डे से धर्मपुर विस क्षेत्र के कमलाह के लिए वाया रिवालसर-दुर्गापुर जा रही थी। दुर्गापुर के पास बस सवारियों से खचाखच भर गई।


इस बीच, एक महिला ने भी बस में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन भारी भीड़ के चलते वह बस में नहीं चढ़ पाई। जैसे ही बस आगे बढ़ी तो महिला अपनी जान की परवाह किए बगैर बस के पीछे ही लटक गई। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान थे। उन्होंने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और इस सारी घटना का वीडियो बना लिया।


वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार दिवाली का त्योहार होने के कारण इस रूट पर जाने वाली बसों में भारी भीड़ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपनी जान जोखिम में डालकर बस के पीछे लटक गई। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्य रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading