
GOPALGANJ (ARUN KUMAR) : दीपावली के पूर्व बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी काम’याबी हाथ लगी है. तक’नीकी और मानवीय श्रो’तो के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम और दो जिलों की पुलिस के सहयोग से कु’ख्यात अपरा’धियों के एक गैं’ग को गिर’फ्तार किया गया है. गोपालगंज जिले के कु’ख्यात अपरा’धियों का यह गि’रोह बिहार के विभिन्न जिलों में आपरा’धिक घट’नाओ को अंजा’म देने के बाद उत्तर प्रदेश फ’रार हो जाता है.

गोपालगंज के इस कु’ख्यात अप’राधी को पक’ड़ने के लिए गोपालगंज, सिवान समेत कई जिलों की पुलिस अरसे से प्रया’सरत थी. सारण डीआईजी के अनुसार बिहार में आपरा’धिक वा’रदातों को अंजा’म देने के बाद विशाल सिंह यूपी फ’रार हो जाता था. उसने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले को अपना ठि’काना बना रखा था. जिस वजह से लाख प्रया’सों के बावजूद पुलिस के ह’त्थे नहीं चढ़ पा रहा था.

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना के तहत माधो पटिहानी गांव निवासी कु’ख्यात विशाल सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह को उसके पांच साथियों के साथ गिर’फ्तार किया गया है. कु’ख्यात विशाल सिंह के साथ प्रदीप यादव, शंभू सिंह, विरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डीएस उर्फ टाइगर, मुन्नू कुमार सिंह और संदीप कुमार को भी पुलिस टीम ने गिर’फ्तार किया है. सारण डीआइजी ने अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

पुलिस कु’ख्यात विशाल सिंह और उसके गि’रोह में शामिल सदस्यों की गिर’फ़्तारी के लिए अपने अंतः स्त्रो’तों के सूचना के आधार पर छा’पेमारी कर रही थी, पर सफ’लता नहीं मिल पा रही थी. बिहार एसटीएफ को विशाल सिंह के उत्तर प्रदेश के देवरिया में छुपे होने की जानकारी मिली. जिसके आधार पर गोपालगंज पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के तहत देवरिया जिले में चिन्हित स्थ’ल की घे’राबंदी कर छा’पेमारी में विशाल सिंह समेत 6 अपरा’धियों को गिर’फ्तार करने में सफलता हासिल की है. छा’पेमारी में देवरिया पुलिस की भी मदद ली गई. एसटीएफ के हत्थे चढ़े इन कु’ख्यात अपरा’धियों के पास से हथि’यार बरा’मद होने की भी बात कही जा रही है.

कु’ख्यात अपरा’धकर्मी विशाल सिंह के खिलाफ मीरगंज, कुचायकोट, हथुआ, सिंघवलिया, उचकागांव और सीवान के था’नों में करीब दो दर्जन से भी अधिक अपरा’धिक मामले द’र्ज हैं. अपरा’ध की दुनिया में अपना पां’व ज’माये विशाल गैं’ग से जहां मीरगंज और इसके आसपास के इलाकों के बड़े व्यव’सायियों में अपना दह’शत काय’म कर रखा था तो वही कई जिलों की पुलिस के लिए भी सरद’र्द बना था.

मीरगंज शहर से दर्जनों व्यवसायियों से रंगदा’री की मांग कर चुका विशाल गैंग से व्यवसायियों सहित आम लोग भी दह’शतजदा हैं. सूत्रों की माने तो विशाल गैं’ग के सदस्य कई बड़े गि’रोह को भी चुनौ’ती दे चुका है. सूत्रों के अनुसार इन दिनों वह जनप्रतिनिधियों, चिमनी व्यवसायियों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगो को निशाना बनाते हुए रंगदा’री वसूल कर रहा था और रंगदा’री न देने वालों को वह सरेआम दिनद’हाड़े गो’ली मार देता है.

आ’तंक का पर्या’य बने विशाल सिंह ने महज चंद दिनों पूर्व भवन निर्माण सामग्री व्यवसायी गौरव सिंह से मोबाइल पर कॉल कर 5 लाख की रंगदा’री की मांग की थी. 15 दिनों पूर्व भी एक व्यवसायी से 5 लाख की रंगदा’री की मांग की गई थी. इससे पूर्व हथुआ मीरगंज मेन रोड स्थित एक बालू बालू गिट्टी व्यवसायी भानु प्रताप सिंह से भी रंगदा’री मांगी गयी थी. एक महीने पूर्व रंगदा’री की मांग पूरी न करने पर विनोद गुप्ता नामक एक व्यवसायी को गो’लियों से भू’न डाला गया था.

रंगदा’री व ह’त्या के इन सभी मामलों में विशाल गैं’ग की संलि’प्तता बताई जाती है. रंगदा’री मामले में वर्तमान में विशाल गैं’ग काफी सक्रि’य बताया जाता है. जानकारी के अनुसार हथुआ के मटिहानी नैन के मुखिया पति व जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह और ज्ञानदेव पूरी की निर्म’म ह’त्या में भी विशाल सिंह गैं’ग का नाम आया था.
#SP SARAN #SP GOPALGANJ #DIG SARAN #KUCHAYKOT #NUTRIOUS CRIMINAL #VISHAL SINGH #DGP BIHAR #DGP GUPTESHWAR PANDEY #विशाल सिंह #रंगदा’री #गोपालगंज #बिहार एसटीएफ #एसटीएफ #
