प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, “आज दीपावली का पावन पर्व है। आप सबको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।” इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, “कहा आजकल दुनिया के अनेक देशों में दिवाली मनायी जाती है। इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय शामिल होता है, ऐसा नहीं है बल्कि अब कई देशों की सरकारें, वहां के नागरिक दिवाली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। एक प्रकार से वहां ‘भारत’ खड़ा कर देते हैं।”



