पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर बनेगी फिल्म, लालू का किरदार निभा रहे यह अभिनेता

अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आएगी। ‘लालटेन’ नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार निभा रहे अभिनेता यश कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि राजद के पूर्व प्रमुख के जीवन पर बन रही इस फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

लालटेन राजद का चुनाव निशान भी है

यश कुमार ने बताया कि अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। सुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading