#CBSE ने जारी किया प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल, देखें..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं प्रायोगिक परीक्षा और 10वीं का प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट 2020 एक जनवरी से सात फरवरी तक चलेगा। वहीं स्कील विषयों और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा 15 फरवरी 2020 से शुरू होगी। सीबीएसई ने इसकी जानकारी तमाम स्कूलों को दे दी है। ज्ञात हो कि इस बार प्रायोगिक परीक्षा की तिथि को 15 दिन कम कर दिया गया है। 2019 तक प्रायोगिक परीक्षा 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलता था। लेकिन बोर्ड परीक्षार्थी को सुविधा मिले, इसके लिए सात फरवरी को प्रायोगिक परीक्षा समाप्त कर दी जायेगी। प्रायोगिकि परीक्षा के लिए हर केंद्रों पर बोर्ड की तरफ से आर्ब्जवर नियुक्त किये जायेंगे। जिस केंद्र पर जिस दिन परीक्षा होगी, इसकी जानकारी स्कूलों को देनी होगी। स्कूल के डेट शीट के अनुसार बोर्ड हर केंद्र पर आब्जर्वर नियुक्त करेंगा। आब्जर्वर के अलावा एक्सटर्नल भी रहेंगे। परीक्षा के बाद हर दिन अंक को अपलोड करनी है।


प्रायोगिक परीक्षा पर बोर्ड इस बार सेटेलाइट से नजर रखेगा। इसके लिए एप बनाया गया है। इस एप को स्कूल को डाउनलोड करनी है। जिस दिन प्रायोगिक परीक्षा होगी। परीक्षा की जगह, तिथि, छात्रों की संख्या सारा कुछ सेटेलाइट से पता चल जायेगा। स्कूलों को प्रायोगिक परीक्षा का एक फोटोग्राफ, बैच, समय और छात्रों की संख्या बोर्ड एक एप का अपलोड करना होगा।


स्कूल में प्रयोगशाला की स्थिति सही नहीं होने के कारण बोर्ड ने होम सेंटर समाप्त करने का फैसला खत्म कर दिया है। 2020 की प्रायोगिक परीक्षा होम सेंटर पर ही लिया जायेगा। लेकिन स्कूल फर्जी ना कर पाएं, इसके लिए पूरी नजर रखी जायेगी। हर छात्र को परीक्षा में शामिल होना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading