सत्र 2020 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में CBSE ने जारी की एक जरूरी सूचना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2020 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में एक जरूरी सूचना जारी की है।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सीबीएसई द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर्स पर पूरा ध्यान देने के लिए कहा है, न कि पाठ्यक्रम में दिए गए पैटर्न को।

add34705114622545758763.jpg

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ‘सीबीएसई ने इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। इन सभी बदलावों का ध्यान बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर्स में भी रखा गया है।

उन्हीं बदलावों के आधार पर सैंपल पेपर्स तैयार किए गए हैं। इसलिए 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्र सीबीएसई के आधिकारिक सैंपल पेपर्स को पूरी तरह देखें, समझें और हल करें।’

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.