टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली ‘न्यूबी’ दिशा पटानी एक के बाद एक नए लुक में कहर ढाने का रिकॉर्ड तोड़ती जा रही हैं।

दिशा नवीनतम तस्वीरों में चार भव्य रूप में कहर ढा रही हैं और हम यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा लुक सबसे अच्छा है। दिशा ने फैशन मैगजीन हैलो इंडिया के लिए शूट किया। इस शूट में दिशा रॉकिंग एलिगेंट इंडियन वियर पहना है, जिसकी डिजाइनिंग फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने की है।ये फोटोशूट हेलो मैगजीन के वेडिंग कवर के लिए किया गया है।

दूसरे लुक में दिशा ने अभिनव मिश्रा के डिजाइनर गोटा और मिरर वर्क एमब्लिश लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है।इस लुक में दिशा ने एक क्रश मखमली शरारा और मिरर एम्बेलिशमेंट वाले ब्लाउज के साथ रॉक किया है। दिशा ने इसे jadua कलेक्शन के हीरे की चूड़ियों और एक अंगूठी के साथ लुक को पूरा किया है।

अभिनव मिश्रा के नए एथनिक फशीन संग्रह से एक रॉ सिल्क पर किये गए मिरर वर्क ब्लाउज के साथ सुंदर गोटा लहंगा पहने दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सभी लुक में दिशा की ओपन लाइट कर्ल्स हेयर स्टाइल हर लुक के साथ जम रही है।
