देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक अन्य व्हिसिलब्लोअर ने उनके मुंबई में रहते हुए कंपनी का काम करने को लेकर के शिकायत दर्ज कराई है।

व्हिसिलब्लोअर ने कहा है कि पारेख ने एक साल और आठ महीने पहले कंपनी को ज्वॉइन किया था, लेकिन वो अभी भी बंगलूरू शिफ्ट नहीं हुए हैं। पारेख अभी भी मुंबई से ही कंपनी का कार्य देख रहे हैं, जो कि कंपनी के नियमों के विरुद्ध है।
अंग्रेजी वेबसाइटों के अनुसार, जिस व्हिसिलब्लोअर कर्मचारी ने चेयरमैन नंदन नीलेकणी और बोर्ड के निदेशकों को पत्र लिखा है, उसने कहा है कि वो कंपनी के वित्त विभाग में कार्य करता है। कर्मचारी का कहना है कि ऐसी कौन सी वजह है जिसके चलते पारेख को कंपनी बंगलूरू आने का दबाव नहीं बना रही है।
