वर्ल्डवाइड चैनल और जितेन्द्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ ने सफलता का इतिहास रच दिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई फुल मूवी संघर्ष को तीन दिन में एक करोड़ सत्तर लाख बार देखा जा चुका है। पहली बार भोजपुरी सिने इतिहास में ब्लॉकबस्टर फिल्म संघर्ष लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ रही है कि जो यह फिल्म यूट्यूब पर देख रहे हैं, वे दूसरे लोगों को भी यह फिल्म देखने के लिए बोल रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं को भोजपुरी फिल्म के सफल अभिनेता खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी ने निभाया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसकी सफलता पर कहा है कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार यूट्यूब पर किसी फिल्म को इतने लोग देख रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।


