#HARYANA #INDIA : मुख्यमंत्री मनोहर लाल जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। रविवार को वह दिल्ली में डटे रहे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रियों के नाम अंतिम मुहर लगी।गुरुग्राम जिले की सोहना सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए संजय सिंह को मनोहर लाल की टीम में जगह मिल सकती है। अगर 12 को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया तो 13 नवंबर विस्तार जरूर हो जाएगा।27 अक्टूबर को दीवाली के दिन सिर्फ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी।

हरियाणा में भाजपा ने इस बार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और सात निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाई है। इसके तहत जेजेपी ने नेता दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बने हैं। जेजेपी को दो और मंत्री पद दिए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्दलियों में से भी किसी एक को सरकार में शामिल किया जा सकता है। संवैधानिक तौर पर मंत्रिमंडल में कुल 13 सदस्य हो सकते हैं। अभी 11 पद रिक्त हैं। इनमें से दो जेजेपी और एक निर्दलीय के खाते में जाने पर भाजपा के आठ विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा। इसमें पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल और बवाल (सुरक्षित) से जीते पूर्व जन स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल का नाम पक्का माना जा रहा है। ऐसे में शेष पांच चेहरों में एक महिला को भी स्थान मिलने की उम्मीद है।

शेष चार मंत्री पदों की दौड़ में सोहना के विधायक संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह मूलरूप से गुरुग्राम से सटे मेवात के रहने वाले हैं। वह तीन चुनाव हारने के बाद विधायक बने हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें गुरुग्राम को प्रतिनिधितत्व और मेवात को साधने के हिसाब स्थान दे सकती है। वह मेवात के उजीना के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार अगर एक लोकसभा क्षेत्र-एक मंत्री का फॉर्मूला लागू हुआ तो फिर गुरुग्राम के हाथों में मायूसी आ सकती है, ऐसे में सिर्फ डॉ. बनवारी लाल मंत्री बन पाएंगे। दौड़ में गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला भी हैं, लेकिन वैश्य समुदाय से पलवल से जीते दीपक मंगला प्रबल दावेदारों में हैं।

Like this:
Like Loading...