MUZAFFARPUR : कथैया में दबं’गों ने ठेकेदार को मा’री गो’ली, जां’च में जुटी पुलिस, घट’ना संदेहा’स्पद

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मंगलवार की देर रात जिले के कथैया थाना क्षेत्र के सघनपुरा गांव में दबं’गो द्वारा एक ठेकेदार को गो’ली मा’र दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घाय’लावस्था में परिजनों ने बिना किसी को बताये जिले के बैरिया स्थित एक निजी अस्प’ताल में भ’र्ती कराया. जहाँ ज’ख्मी ठेकेदार इला’जरत है और ख’तरे से बाहर बताया जा रहा है. सुबह पुलिस को इसकी सूचना मिली तो कथैया थानाध्यक्ष समेत पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घायल का बयान लिया और बयान के आधार पर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है. परिजन गाँव के ही पट्टीदारों पर ह’त्या की नि’यत से गो’ली मा’रने का आ’रोप लगा रहे हैं, जबकि घा’यल का ब’यान इससे इतर है. दो अलग-अलग विरो’धाभा’सी बया’नों के आधार पर पुलिस ने मामले को संदे’हास्पद बताते हुए जां’चोपरांत ही सच्चाई सामने आने की बात कही है.

 

घट’ना में घा’यल ठेकेदार की पहचान कथैया थाना क्षेत्र के सघनपुरा गाँव के वार्ड नंबर 4 निवासी राजमंगल राय के पुत्र सनोज कुमार राय के रूप में हुई है. जो असम के दीमापुर में बिजली की ठेकेदारी करते है और कुछ दिन पूर्व ही अपने घर आया था. पुलिस को दिये अपने ब’यान में सनोज कुमार ने बताया की बीती रात लगभग 8:30 बजे खाना खाकर अपने घर के बहार बैठ कर सोने से पूर्व खै’नी बना रहे थे, इस बीच एक अपाचे पर सवार दो युवक आये, जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने गो’ली चला दी.

 

सनोज ने बताया की गो’ली चलते ही मैं बैठ गया तो गो’ली बगल से निकल गई, पर अपरा’धियों द्वारा चलायी गयी दूसरी गो’ली उनके पेट से नीचे लग गई. जिससे वे घा’यल हो गए. जब तक शोर मचाते तब तक अप’राधी फ’रार हो गए. उन्होंने बताया की उनकी किसी से कोई दु’श्मनी या अदा’वत नहीं है, न ही अपरा’धियों को वे पहचानते हैं.

वहीं घा’यल सनोज राय के पत्नी बबिता देवी ने बताया कि मंगलवार कि देर रात सोए अवस्था में गाँव का ही अशोक सहनी घर से बुला कर ले गया और पेशे से शिक्षक चचेरे भाई अशोक राय और सतीश राय ह’त्या करने की नियत से किसी दरभंगिया के घर के पास गो’ली मा’र दी. गाँव के लोगो के द्वारा देर रात इन्हें घ’टना कि सूचना मिली. आ’नन फा’नन में स्थानीय लोगो के सहयोग से घा’यल को बैरिया स्थित अस्प’ताल में भ’र्ती करवाया. जहाँ उनका इला’ज चल रहा है.

वही अस्पताल परिसर में गांव के दबं’गों के जमा’वड़े, घा’यल व पी’ड़ित परिवार को ड’राने धम’काने और गलत बयान देने का दबा’व बनाने की भी बात कही जा रही है. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद दल बल समेत मौके पर पहुँचे और पी’ड़ित से घटना के बाबत जानकारी हासिल की. पुलिस के अनुसार सनोज राय और उनकी पत्नी बबिता देवी के दो अलग-अलग तरह के बयान मामले को और संदे’हास्पद बना रहे हैं. फ़िलहाल मामले की जां’च की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading