(जु’र्म में भागीदार, जुर्मः बाउंड्री पर खड़े फील्डरों से दो रन चुराना) – विराट ने शेयर की तस्वीर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। कुछ ही मिनटों में ये फोटो वायरल हो गई है। आईसीसी विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और लग रहा है कि कप्तान विराट कोहली भी धौनी को काफी मिस कर रहे हैं। विराट ने जो फोटो शेयर की है, उसमें धौनी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनके कैप्शन से हर कोई अंदाजा लगा सकता है कि ये धौनी ही हैं।

विराट ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘Partners in crime.. Crime : stealing doubles from fielders at the boundary. Guess who (जुर्म में भागीदार, जुर्मः बाउंड्री पर खड़े फील्डरों से दो रन चुराना।)’ विराट और धौनी की रनिंग बिटवीन द विकेट शानदार रही है। विराट इसके लिए हमेशा धौनी को श्रेय भी देते हैं। एक इंटरव्यू में तो वो इतना भी कह चुके हैं, कि अगर धौनी बोल देते हैं कि दो रन है तो वो आंख मूंदकर दो रन के लिए दौड़ जाते हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading