#BIHAR #INDIA : पटना सीएम संवाद में आज जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि सह पशु एवं मत्स्य आंसाधन मंत्री प्रेम कुमार उपस्थित थे, वही डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय तथा बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी उपस्थित थे।

वही बोरलॉग इंस्टीच्यूट फ़ॉर साउथ इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार जोशी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इसके साथ ही 8 जिलों के किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा अन्य वैज्ञानिक शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र के खेत से सीधे दामाद पवन को जोड़ा गया था। राज्य में खेत से वीडियो कॉन्फ्रेंस करने का यह पहला अवसर था। यह कार्यक्रम अभी बिहार के 8 जिले से इसकी शुरुआत की गई।

