#SUPAUL #BIHAR #INDIA : आधार कार्ड बनाने का गोरखधं’धा सरकार के शख्त निर्देश के बाद भी चो’रीछिपे निजी लोगों द्वारा चलाया जा रहा है।ऐसा ही एक दुकान का खुलासा कैमरे में कैद हुआ है।
दरअसल ये मामला मरौना थाना क्षेत्र के भलुआही गाँव का है, जहां एक मोबाइल दुकानदार द्वारा खुले आम न सिर्फ आधार कार्ड बनाया जा रहा है बल्कि डेढ़ सौ से छे सौ तक रुपये भी प्रति आधार कार्ड बनाने के एवज में उगाही भी की जा रही है। अवै’ध रूप से संचालित इस पंजीयन केंद्र दुकान तक पहुंचना लोगों की मजबूरी तब बन जाती है जब किसी कारण से प्रखंड मुख्यालय या दूर हो या वहां कार्ड बनाने में काफी समय लग रहा हो जैसा शिकायत कैमरे में लोगों ने भी किया है।

मंगलवार 19 नबम्बर को स्थानीय कुछ लोगों ने इस अ’वैध कारोबार का वीडियो बना लिया और प्रशासन को भी सूचना दे दी, लेकिन मजे की बात यह है कि सूचना पर बीडीओ मणिमाला कुमारी मौके पर पहुंची और कार्र’वाई करने के जगह उच्चाधिकारी को शिकायत करने की बात कह वहां से वापस लौट गयी, जबकि गोपनियता के मद्देनजर अब किसी भी निजी संस्थानों में अाधार पंजियन प्रतिबंधित है। लेकिन ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो ने प्रशासन की पोल खोल दी है।

