
आपको बता दें कि पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का यह 59वां संस्करण है। प्रधानमंत्री हर माह की आखिरी रविवार को देशवासियों के साथ मन की बात करते हैं। भारत में फिट इंडिया मूवमेंट से तो आप परिचित होंगे ही। CBSE ने एक सराहनीय पहल की है, फिट इंडिया सप्ताह की। फिट इंडिया सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक और माता-पिता भी भाग ले सकते हैं।


