बंद हो सकता है कलर्स चैनल का ये शो

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जल्दी ही कलर्स चैनल का शो बहू बेगम बंद हो सकता है। बता दें कि शो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शो को ऑफ एयर किया जा सकता है।

बता दें कि ये सारी खबरें इस शो के अभिनेता के एक पोस्ट से सामने आई हैं। शो के अभिनेता अर्जित तनेजा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उनके साथ उनके शो की को एक्टर्स नजर आ रही हैं।

add3

इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन साथ ही पोस्ट के साथ एक सवाल भी सभी के जेहन में उतर गया है।

अर्जित ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘शो का भाग्य कुछ भी हो, पर मुझे खुशी है कि मैं इन दोनों से मिला।’ अर्जित के इस कैप्शन के साथ ही अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो जल्दी ही ऑफ एयर किया जा सकता है।

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading