बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान के लिए माफी मांग ली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का संदर्भ कुछ और था। लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं महात्मा गांधी द्वारा देश के प्रति सेवा कार्य का सम्मान करती हूं। मैं सदन को ध्यान दिलाना चाहती हूं कि इसी सदन के एक सदस्य द्वारा मुझे आतंकी बोला गया।

लेकिन अदालत में मुझपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। बिना दो’षी सिद्ध हुए मुझे आ’तंकवादी कहना कानून के खिलाफ है। इससे पहले बीजेपी ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का प्रशंसा कर चुकीं अपनी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादास्पद बयान की बृहस्पतिवार को निंदा की थी और संसद सत्र के दौरान उनके पार्टी की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने पर रोक लगाने के साथ साथ रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की थी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह जानकारी दी थी।

