सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले छह महीने की अवधि में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद आ’तंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण, अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को देश में शांतिपूर्वक स्वीकार किये जाने और वैश्विक आर्थिक मंदी के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों को न्यूनतम करने को बड़ी उपलब्धि बताया है।

जावड़ेकर ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आज छह महीने पूरे हुये हैं। इन छह महीनों में देश तरक्की की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम इस कार्यकाल में ‘देश हित प्रथम की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”इस दौरान जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया और पिछले चार महीने में कश्मीर में आतंकवाद एकदम कम है। कश्मीर में पहले आतंकवाद हावी होता था अब आतंकवाद पीछे हट गया है। यह बड़ा बदलाव इस दौरान आया है और वहां जनजीवन सुव्यवस्थित है। इसलिये अब जम्मू-कश्मीर में भी विकास के नये रास्ते खुले हैं।
