सोमा रॉय बर्मन देश नई महालेखा नियंत्रक, इस पद पर पहुंचने वाली 7वीं महिला

केंद्र सरकार ने 1986 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी सोमा रॉय बर्मन को देश नया महालेखा नियंत्रक (Controller General of Accounts) नियुक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। बर्मन भारत की 24वीं महालेखा नियंत्रक हैं तथा इस पद पर पहुंचने वाली सातवीं महिला हैं। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा,’सरकार ने बर्मन को महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया है।’


सोमा रॉय बर्मन की नियुक्ति एक दिसंबर 2019 से प्रभावी होगी। सोमा रॉय बर्मन ने अपने 33 साल के करियर में गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और नौवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है। इससे पहले बर्मन अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.