मराठी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और डांसर सारा श्रवण को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गि’रफ्तार कर लिया है। सारा पर 15 लाख रुपये की ज’बरन वसूली करने का आ’रोप है। उनकी गि’रफ्तारी मुंबई से हुई है। लोग सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जानते हैं।

पीटीआई के मुताबिक, सारा श्रवण के अलावा इस मामले में तीन और लोगों की भी गि’रफ्तारी हुई है। अभिनेत्री ने सुभाष यादव नाम के एक नवोदित अभिनेता के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज होने के बाद सारा ने यादव के खिलाफ छे’ड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक आ’रोपी राम जगदाले ने बिचौलिए का काम किया था। सुभाष यादव ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो बनाया था। आ’रोपी बिचौलिए ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले यादव से 15 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन एक दूसरी एक्ट्रेस का हाथों ये वीडियो लग गया और उसने इसे वायरल कर दिया।