सैमसंग ने लेटेस्ट गैलेक्सी ए सीरीज (2020) को लेकर एक टीजर जारी किया है, जिसमें लॉन्चिंग डेट का खुलासा हुआ है। टीजर के अनुसार, कंपनी अगामी गैलेक्सी ए सीरीज 2020 को 12 दिसंबर के दिन वियतनाम में लॉन्च करने वाली है।

इससे पहले रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि सैमसंग इस सीरीज को नए साल की शुरुआत में पेश करेगी। लेकिन कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि इस सीरीज के तहत किस स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।
सैमसंग वियतनाम ने गैलेक्सी ए सीरीज के टीजर को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। वहीं, इन स्मार्टफोन्स का लुक काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 सीरीज से मिलता है।
लंबे समय से गैलेक्सी ए सीरीज 2020 से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक होती आई हैं, जिनमें अगले वर्ष लॉन्चिंग की बात कही गई है। लेकिन अब कंपनी के टीजर ने पुष्टि कर दी है कि गैलेक्सी ए सीरीज 2020 12 दिसंबर के दिन दस्तक देगी।
