#UP #INDIA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। योगी सरकार इस कैबिनेट बैठक में किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए बड़ा फैसला कर सकती है। यानी सरकार अब बीमा कंपनियों की बजाए किसानों और गरीबों को सीधे बीमा योजनाओं का लाभ देने की तैयारी में है। वहीं गन्ना किसानों के लिए मूल्य तय करने का भी फैसला होगा। वहीं डिफेंस कारोडोर में निवेशकों के लिए छूट की नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व बोर्ड ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है। उत्तर प्रदेश कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है जिसमें 11 करोड़ से ज्यादा किसान है और एक बड़ी बीपीएल आबादी है। योगी सरकार ने वर्ष-2017 में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना शुरू की। किसान फसल बीमा योजना समेत गरीबों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं में बीमा कंपनियां बट्टा लगा रही हैं, इन्हीं खामियों के चलते योगी सरकार पूरा पैटर्न बदलने जा रही है।

