फ्रांस की कंपनी Zoook ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ वायरलेस स्पोर्ट्स इयरफोन पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन में शानदार ऑडियो मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस इयरफोनमें ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इसके अलावा यह हेडफोन वाटरप्रूफ और स्वेटप्रूफ है।.

Zoook ने इसमें बेहतर ऑडियो के लिए aptX HD दिया है। इसके अलावा फोन पर बात करने के लिए इसमें माइक भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए इसमें अलग से बटन भी दिया गया है जिसके जरिए आप री-डायल भी कर सकते हैं।

Zoook के इस इयरफोन में 70mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 5 घंटे के बैटरी बैकअप और 100 घंटे का स्टैंडबाय का दावा किया है। इस इयरफोनकी कीमत 999 रुपये है जिसे ऑफलाइन और स्टोर से खरीदा जा सकता है।