अदाकारा ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। ट्विटर पर वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। अब इस बार ऋचा ने बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में जीडीपी को लेकर ऐसा बयान दिया कि जमकर हंगामा हो गया।
निशिकांत दुबे ने कहा, ‘जीडीपी 1934 में आई, इससे पहले कोई जीडीपी नहीं थी, सिर्फ जीडीपी को बाइबल, रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं है और भविष्य में जीडीपी का बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होगा। जीडीपी से अधिक जरूरी है आम आदमी का स्थाई आर्थिक कल्याण होना जो हो रहा है।’

ऋचा चड्ढा ने निशिकांत दुबे के बयान को लेकर कैप्शन में लिखा- ‘एक बुद्धिमान आदमी ने एक बार कहा… एक वक्त पर हम सबकी मौत हो जाएगी।’ ऋचा चड्ढा के इस बयान पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।
ऋचा के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा- ‘गजब का ज्ञान है इन महाशय के पास।’
वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘जिंदा रहने के लिए अब बचा ही क्या है।’ एक यूजर ने लिखा- ‘भविष्य में आपका भी बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होने वाला है।
