53 की उम्र में भी सलमान खान की महिला प्रशंसकों के बीच पॉपुलैरिटी बहुत है। बॉलीवुड में हाल ही मेे डेब्यू कर चुकीं अभिनत्री ने सलमान खान को लेकर अपनी खास इच्छा जाहिर की है। छह दिसंबर को उनकी पति पत्नी और वो फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की स्टारकास्ट ने कोईमोई वेबसाइट को इंटरव्यू दिया।

इस इंटरव्यू में अनन्या ने सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। अनन्या से पूछा गया कि किसे वह ‘पति’ और ‘वो’ बनाना चाहेंगी? जवाब में अभिनेत्री ने कहा- ‘सलमान को वह अपना ‘पति’ बनाना चाहती हैं।
सलमान जुड़वा में थे इसलिए वह उन्हें वो ‘भी’ बनाना चाहती हैं।’ दिलचस्प बात यह है कि सलमान और अनन्या की उम्र में काफी अंतर है। सलमान 53 के हैं जबकि अनन्या 21 की। यानी कि अनन्या सलमान से उम्र में 32 साल छोटी हैं।
