#BIHAR : नगर विकास एवं आवास विभाग में इंजीनियरों की बंपर भर्ती, देखें..

#BIHAR #INDIA : बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में इंजीनियरों की किल्लत जल्द खत्म होगी। विभाग में इन दिनों जोर-शोर से अभियंताओं की कमी दूर करने को मुहिम चल रही है। इसके लिए तीन तरीके अपनाए जा रहे हैं। कुछ अभियंताओं को सीधे संविदा पर बहाल किया जाएगा। कुछ सेवानिवृत्त लोगों की सेवाएं ली जाएंगी। वहीं, वरिष्ठ अभियंताओं को दूसरे विभागों से लाया जा रहा है। इसी क्रम में पथ निर्माण, जल संसाधन, ऊर्जा और पीएचईडी विभाग से 65 अभियंता जल्द विभाग को मिलने जा रहे हैं।

बुडको से बीते दिनों 893 अभियंताओं की सेवा प्राप्त हुई है। लेकिन इसमें से 716 पद खाली पड़े हैं। नगर विकास विभाग अभियंताओं की इस किल्लत को दूर करने को प्रयासरत हैं। 65 अभियंताओं की होगी नियुक्ति इनमें से कुछ की बहाली संविदा पर

सेवानिवृत्त लोगों की सेवाएं भी ली जाएंगी, कुछ दूसरे विभागों से आएंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.