कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग ने समार्ट टीवी सीरिज का विस्तार करते हुए लॉन्च किया ‘द वॉल’ स्मार्ट टीवी। इस सीरीज में 146 इंच, 219 इंच और 292 के टीवी शामिल हैं। आपको बता दें कि द वॉल सीरीज में 0.8 पिक्सल पिच तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही यूजर्स को इन स्मार्ट टीवी में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।

वहीं, इन स्मार्ट टीवी को माइक्रोएलईडी डिस्प्ले का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने द वॉल सीरीज के स्मार्ट टीवी की कीमत 3.5 करोड़ से लेकर 12 करोड़ रुपये तक के बीच रखी है। वहीं, ग्राहक सीरीज के तीनों टीवी को कंपनी के ब्रीफिंग सेंटर से खरीद सकते हैं, जो गुरुग्राम में स्थित है। फिलहाल, भारत में इस समय वॉल सीरीज के वॉल लग्जरी और वॉल प्रो वेरियंट ही उपलब्ध हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले 30 एमएम डेप्थ से कम है। साथ ही वॉल सीरीज के तीनों वेरियंट्स में एआई पिक्चर इनहैंसमेंट, हाई ब्राइटनेस और हाई कांट्रास्ट का सपोर्ट मिला हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन तीनों स्मार्ट टीवी में माइक्रोएलईडी डिस्पले AI अपस्केलिंग क्वांटम एचडीआर तकनीक दी है, जिसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स और वीडियो रेट 120 हर्ट्ज है।