#BIHAR #INDIA : मुख्यमंत्री ने महिला अ’त्याचार और उ’त्पीड़न की घट’नाओं का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि पो’र्न साइट्स के कारण युवाओं की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इन साइट्स के माध्यम से इंटरनेट पर गंदी चीजें फैलायी जा रही हैं। सोशल मीडिया का दु’रुपयोग किया जा रहा है। पो’र्न साइट्स पर प्रति’बंध लगाने के लिए वे केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। यह भी कहा कि किसी भी कीमत पर सूबे में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़’ने देंगे। वह जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में गोपालगंज के देवापुर (बरौली) में जागरूकता सम्मेलन में बोल रहे थे।


