दुनियाभर में अपने देश का नाम ऊंचा करने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। न्यू यॉर्क में स्नोफ्लेक बॉल में कई हस्तियों की मौजूदगी में प्रियंका को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर अभिनेत्री के नाम की घोषणा की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद कहा कि समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है और यह जीवन का एक माध्यम बन गया है

पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अदाकारा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, ‘मां यह वही है जो आपने शुरू से ही मुझमें बैठाया था। मुझे आशा है कि मैंने आपको गौरवान्वित किया है।’ इसके साथ ही प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्टशन लिखा, ‘मां से गौरवान्वित झप्पी मिलने से ज्यादा खुशी मुझे किसी से नहीं मिलती।’