शादी के एक साल बाद ही पति से तलाक लेने जा रही ये अभिनेत्री

मशहूर अदाकारा श्वेता बसु प्रसाद और उनके पति रोहित मित्तल ने अलग होने का फैसला लिया है। इस जोड़े ने बीते साल 13 दिसंबर को शादी की थी लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही ये खबर आई कि श्वेता और रोहित अब साथ नहीं रहना चाहते। श्वेता ने एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

add

श्वेता बसु प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपने पति रोहित मित्तल से अलग होने का ऐलान करते हुए बताया कि महीनों सोचने का बाद दोनों ने आपसी सहमति से इस बात का फैसला लिया है। एक लंबा नोट लिखते हुए श्वेता ने अपनी सुनहरी यादों के लिए रोहित को धन्यवाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी नजदीकियां शुरू हुईं। श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में ‘मकड़ी’ फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आई जिनमें ‘इकबाल’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘डरना जरूरी हैं’ शामिल हैं।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading